ब्रह्मांड के प्रत्येक कण में रमा है राम: महंत – Bhind News

ब्रह्मांड के प्रत्येक कण में रमा है राम: महंत – Bhind News



.

रावतपुरा धाम में गुरुवार को अक्षय नवमी के अवसर एक दिवसीय श्री रामार्चा महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

महायज्ञ में पांच पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य वेदी एवं अन्य वेदियों का पूजन कराया। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण का सपरिवार पूजन अर्चन किया। श्री रामार्चा महायज्ञ के दौरान वेदियों पर श्रद्धालुओं ने यजमान बनकर श्रीराम की पूजा अर्चना की। इसके बाद पंडित आशु पटेरिया के द्वारा वैदिक ऋचाओं का सस्वर पाठ कर अभिमंत्रित जल से पूजन किया गया।

इस अवसर पर रावतपुरा धाम महंत रविशंकर महाराज ने बताया कि श्री रामार्चा अनुष्ठान वैदिक सभ्यता के सोलह संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है, श्री रामार्चा सकल ब्रह्मांड का पूजन है, ब्रह्मांड के प्रत्येक कण में रमा हुआ तत्व हे राम। महाराज ने बताया कि रामार्चा स्वयं आदियोगी भगवान शंकर द्वारा प्रदत्त विद्या है। इस एक यज्ञ का फल हजारों अश्वमेध यज्ञों समान है, जो व्यक्ति इस अनुष्ठान में सम्मिलित होता है, उसके समस्त पाप मिट जाते हैं और कष्टों का निवारण होने के साथ शांति, समृद्धि, शक्ति और विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस मौके पर तरुण नायक, सुनील दुबे, शिवम कुमार समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।



Source link