ट्राला से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत: NH-44 पर तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा, नरसिंहपुर के रहने वाले थे – Sagar News

ट्राला से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत:  NH-44 पर तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा, नरसिंहपुर के रहने वाले थे – Sagar News


घायल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस।

सागर के नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम डोभी के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल युवक की देवरी अस्पताल मे

.

तेरहवीं में आए थे रिश्तेदार के घर पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान बबलू पिता करण सिंह ठाकुर (उम्र 30 साल) और अरुण पिता हरिराम ठाकुर (उम्र 28 साल), दोनों निवासी ग्राम इमलिया थाना तेंदुखेड़ा (नरसिंहपुर) के रूप में हुई है। मृतक भाई शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर देवरी के ग्राम निरंद्रपुर में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जहां से वापस अपने घर लौटते समय वे हादसे का शिकार हो गए।

घटनास्थल पर पड़ा मृतक और घायल।

एक की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में दम तोड़ा महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी के पास नेशनल हाईवे-44 पर यह हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों को दी सूचना घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। महाराजपुर थाना पुलिस ने मृतकों के परिजन को घटनाक्रम की सूचना दी है और मामला दर्ज कर जांच कर रही है।



Source link