हरमनप्रीत कौर ने बनाए 20 रन और रच दिया इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाली क्रिकेटर का ऑलटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त

हरमनप्रीत कौर ने बनाए 20 रन और रच दिया इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाली क्रिकेटर का ऑलटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त


Harmanpreet Kaur: भारत में महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए. रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. फाइनल में ओपनर शेफाल वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रनों की पारी खेली. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्होंने अपनी छोटी पारी के दौरान एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

दोहरा शतक लगाने वाली क्रिकेटर का रिकॉर्ड टूटा

हरमनप्रीत कौर महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बेलिंडा वनडे इतिहास में सबसे पहले दोहरा शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ मुंबई में नाबाद 229 रनों की पारी खेली थी. उनके अनोखे रिकॉर्ड को हरमनप्रीत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में तोड़ दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


दिग्गजों से आगे हरमनप्रीत कौर

दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जानी जाने वाली हरमनप्रीत अब सिर्फ चार पारियों में 331 रन बनाकर इस सूची में शीर्ष पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक क्लार्क ने छह पारियों में 330 रन बनाए थे. उनके बाद एलिसा हीली (चार पारियों में 309), इंग्लैंड की नट साइवर-ब्रंट (पांच पारियों में 281) और न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले (पांच पारियों में 240) हैं.

ये भी पढ़ें: ​ऑस्ट्रेलिया का किला ध्वस्त… भारत ने होबार्ट में तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, घर में शर्मसार हुए कंगारू

इस तरह आउट हुईं हरमनप्रीत

हालांकि, फाइनल में भारतीय कप्तान अपने सेमीफाइनल के प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाईं. दक्षिण अफ्रीका की बाएं हाथ की स्पिनर नोनकुलुलेको म्लाबा ने हरमनप्रीत के पसंदीदा कट शॉट को भांपते हुए उसी फील्ड को सेट किया और स्टंप्स को निशाना बनाया. यह योजना पूरी तरह से काम कर गई क्योंकि हरमनप्रीत ने फिर से कट मारने की कोशिश की और चूक गईं. वह 20 रन पर बोल्ड हो गईं.

ये भी पढ़ें: जीत तो गए लेकिन कप्तान-उपकप्तान का क्या करें? रन बनाना ही भूल गए टीम इंडिया के 2 सूरमा

शेफाली ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारतीय पारी की बात करें तो स्मृति मंधाना 45 रन बनाकर सबसे पहले आउट हुईं. उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की. शेफाली ने 87 रन की पारी खेली. 78 गेंदों में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले जेमिमा रोड्रिग्ज 37 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गईं. अमनजोत कौर 14 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेजी से 24 गेंद पर 34 रन बनाकर टीम इंडिया को 300 रनों के करीब पहुंचाया. दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर आउट हुईं.



Source link