Last Updated:
Jemimah Rodrigues Sunil Gavaskar Women World Cup: लगता है जल्द ही हमें जेमिमा रोड्रिग्ज और सुनील गावस्कर की जुगलबंदी देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों ही दिग्गज अपना-अपना वादा पूरा करने के लिए बेकरार है. गावस्कर ने जेमिमा से कहा था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैं गाना गाऊंगा और तुम गिटार बजाना.
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर युवा जेमिमा रोड्रिग्ज से किया अपना वादा पूरा करने के लिए तैयार हैं. सुनील गावस्कर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर पहले तो भारत को वर्ल्ड चैंपिंयन बनाने के लिए शुक्रिया कहा फिर जल्द ही ‘एक साथ गाने-बजाने’ की बात कही.
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने वादा किया था कि अगर भारत चैंपियन बनता है तो वह जेमिमा के साथ गाना गाएंगे. बस फिर क्या था फाइनल जीतने के बाद जेमिमा ने सुनील गावस्कर को उनका ही किया वादा याद दिला दिया.
फाइनल के बाद जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर अपने गिटार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि वह 1983 विश्व कप विजेता के साथ जैम करने के लिए तैयार हैं. जवाब में गावस्कर ने इंस्टाग्राम पर जेमिमा और बाकी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी. गावस्कर ने वीडियो में कहा:
हाय जेमिमा… सबसे पहले आईसीसी महिला विश्व कप जीतने के लिए आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत बधाई. यह एक शानदार पल था. यह यादगार पल है, इसका आनंद लिया जा सकता है, यह सदियों तक याद रखा जाएगा और आपने भारतीय क्रिकेट समुदाय और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को जो खुशी और आनंद दिया है, उसके लिए हम आपका जितना भी धन्यवाद करें कम है.
मुझे मेरा वादा याद था- गावस्कर
गावस्कर ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘आपने अपना वादा बखूबी निभाया. अब मेरा भी अपना वादा निभाने का समय आ गया है. चलो करते हैं! इसे एक ‘जेम’ सेशन बनाते हैं! हालांकि, उन्होंने पुष्टि की कि वह अपना वादा नहीं भूले हैं और कहा कि वह फाइनल के बाद ऐसा करने के लिए तैयार थे, लेकिन उनके पास ड्रेसिंग रूम तक जाने की सुविधा नहीं थी.
View this post on Instagram