Last Updated:
नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के एक दिन बाद ही भारत को हांग कांग सिक्सेस टूर्नामेंट में कुवैत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. शनिवार को खेले गए एक तरफा मुकाबले में भारतीय टीम को 27 रन का शिकस्त झेलनी पड़ी. इसी के साथ उसके क्वार्टर फाइनल में जाना का सपना भी टूट गया. छह-छह ओवर के टूर्नामेंट भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों निराशाजनक रही.
कुवैत की टीम ने इस मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. कुवैत के कप्तान यसिन पटेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 14 बॉल पर 58 रन बना डाले. 8 छक्कों की इस पारी के दम पर टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 5.4 ओवर में 79 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
भारत की बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप रही और ओपनर रॉबिन उथप्पा बिना खाता खोले वापस लौट गए. प्रियांक पांचाल ने 17 रन बनाए जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक 8 रन ही बना पाए. अभिमन्यू मिथुन ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए लेकिन ये टीम के जीत के लिए काफी नहीं थे. शाहबाज नदीम ने आखिर में आकर 19 रन जोड़े और टीम के हार के अंतर को कुछ कम किया. भारत ने ग्रुप स्टेज में शुक्रवार को पूल-सी के मैच में पाकिस्तान को बारिश से बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दो रन से हराया था.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें