Ind vs Sa: जडेजा तोड़ेंगे सबसे महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड, रचेंगे टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास, जानें पूरा मामला

Ind vs Sa: जडेजा तोड़ेंगे सबसे महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड, रचेंगे टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास, जानें पूरा मामला


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत में अब बस 3 दिनों का समय रह गया है. भारतीय टीम ने पहले इंग्लैंड को उसके घर में करारी टक्कर दी उसके बाद वेस्टइंडीज को बुरी तरह से 2- से पटखनी देकर सीरीज अपने नाम की थी. भारतीय टीम इसके बाद 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज और फिर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. बता दें की टीम इंडिया 6 सालों बाद ईडन गार्डन में टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित करने का बड़ा मौका है.

तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने का मौका है.  जडेजा आगामी सीरीज में 2 विकेट झटकते ही सचिन से ज्यादा  विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. ईडन गार्डन में उनके नाम 3 टेस्ट मैच की 6 पारियों में 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. बता दें कि सचिन के नाम इस ग्राउंड पर 5 विकेट है. ऐसे में जडेजा के पास जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका
रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक खेले 87 टेस्ट मैचों की 169 पारियों में 338 विकेट चटकाने का कारनामा किया है. ऐसे में जडेजा के नाम 350 विकेट झटकने का बड़ा मौका है. अगर जडेजा इस सीरीज में 2 मैचों की 4 पारियों में 12 विकेट लेने का रिकॉर्ड हासिल किया है.  जडेजा 350 विकेट लेते ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने 5वें गेंदबाज बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत के टॉप 5 बॉलर
लिस्ट में नंबर 1 पर अनिल कुंबले का नाम है. कुंबले ने अपने करियर में खेले 132 मैचों की 236 पारियों में 619 विकेट लेने कारनामा किया है. लिस्ट में नंबर 2 पर रविचंद्रन अश्विन का नाम है. अश्विन ने अपने करियर में 106 मैचों की 200 पारियों में 537 विकेट झटके हैं. तीसरे नंबर पर भारत के महान कप्तान कपिल देव का नाम है. उन्होंने 131 मैचों की 227 पारियों में 434 विकेट चटकाए हैं. चौथे नंबर पर हरभजन सिंह का नाम है. उन्होंने 103 मैचों की 190 पारियों  में 417 विकेट झटके हैं. लिस्ट में पांचवां नाम रवींद्र जडेजा का है. उन्होंने 87 मैचों की 163 पारियों में 338 विकेट झटके हैं. 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल रचेंगे नया इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डबल हंड्रेड जड़ने वाले लीजेंड्स, 1 के नाम तिहरा शतक



Source link