केंद्रीय मंत्री सिंधिया रायसेन पहुंचे: विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की मां को दी श्रद्धांजलि, मंत्री तुलसी सिलावट और प्रद्युम्न तोमर भी पहुंचे – Raisen News

केंद्रीय मंत्री सिंधिया रायसेन पहुंचे:  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की मां को दी श्रद्धांजलि, मंत्री तुलसी सिलावट और प्रद्युम्न तोमर भी पहुंचे – Raisen News


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रायसेन पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की मां सुमंत्रा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुमंत्रा देवी का निधन 30 अक्टूबर को हुआ थ

.

श्री राम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सिंधिया ने स्वर्गीय सुमंत्रा देवी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित की। उन्होंने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए परिवार के साथ बैठकर उन्हें ढांढस बंधाया। केंद्रीय मंत्री परिवार के साथ लगभग 15 मिनट तक रहे।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर भी उपस्थित थे। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि जमुना सेन, मनोज अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, राज मीणा और अशोक राठौर, मुरारी लाल सोनी, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया



Source link