नरसिंहगढ़ में चलती बाइक में लगी आग: चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान, कुछ ही मिनिट में बाइक जलकर खाक – rajgarh (MP) News

नरसिंहगढ़ में चलती बाइक में लगी आग:  चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान, कुछ ही मिनिट में बाइक जलकर खाक – rajgarh (MP) News



राजगढ जिले के नरसिंहगढ़ में गुरुवार दोपहर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि उसने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना चंपी चौराहे से बस स्टैंड की ओर जाते समय कन्या शाला के सामने हुई। बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें तेज हो गईं।

आग भड़कते ही चालक ने बिना देर किए बाइक से छलांग लगा दी और सुरक्षित दूरी बना ली। उसकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीक हो सकता है। इस हादसे में बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई, लेकिन चालक की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link