एसजीएसआईटीएस में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के एचओडी संदीप घोंघाड़े ने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उससे कहा कि चिंता मत करो मैं तुम्हे पास करवा दूंगा। छात्रा की शिकायत के बाद प्रोफेसर को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
.
इंटरनल जांच शुरू करने के साथ ही पुलिस में भी शिकायत की गई है। आरोप है कि छात्रा ने दो दिन पहले एक विषय पर जब उन्हें समस्या बताई तो विभागाध्यक्ष ने कमर पर हाथ रखते हुए कहा कि चिंता मत करों मैं तुम्हें पास करवा दूंगा। बताते हैं कि इसके बाद छात्रा तत्काल बाहर आई और सीधे डायरेक्टर प्रो. नीतेश पुरोहित को शिकायत की।
यह बात भी सामने आई है कि एचओडी पहले भी हरकत कर चुका है। हालांकि एचओडी ने मीडिया से कहा कि यह संस्थान का अंदरुनी मामला है।