Last Updated:
Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले का आगाज हो चुका है. जहां देश के सबसे बड़े झूलों के साथ ही बाबा अमरनाथ गुफा की झलक दिखेगी.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले का आगाज हो चुका है. जहां देश के सबसे बड़े झूलों के साथ ही बाबा अमरनाथ गुफा की झलक दिखेगी. इसके साथ और भी बहुत कुछ खास है.

यह भोजपाल महोत्सव मेला भोपाल के भेल दशहरा मैदान में अगले साल 1 जनवरी 2026 तक चलेगा. इस मेले में खानपान से लेकर कई चीजें खास आकर्षण का केंद्र है. इस मेले में बाबा अमरनाथ की भव्य झांकी भी बनाई गई है.

इस मेले में पहली बार फेमस जादूगर प्रिंस का शो खास आकर्षण का केंद्र होगा. इस मेले में भोपालवासी दोपहर 2 बजे से रात के 11 बजे तक भेल दशहरा मैदान गोविंदपुरा में आनंद ले सकते हैं.

इतना ही नही भोजपाल महोत्सव मेला में पहली बार डॉल्फिन शो भी आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही इस मेले में संस्कृतिक कार्यक्रम और देशभर के ढेरों व्यापारी भी शिरकत कर रहे हैं.

भोजपाल मेला महोत्सव में हर साल की तरह इस साल भी फूड की ढेरों वेराइटी का जमावड़ा होगा. इसके साथ ही रोमांच को नया रंग देने के लिए सबसे बड़े झूलों का भी भोपाली मजा ले सकते हैं.

राजधानी भोपाल में ठंड का सितम दिखने लगा है. इसी बीच आप भोजपाल मेले में परिवार संग मस्ती और रोमांच का आनंद ले सकते हैं. इसके लिए आपको मेला स्थल से ही टिकट मिल जाएगी.

भोपाल में 1 जनवरी 2026 तक चलने वाले भोजपाल महोत्सव मेला में जादू, रोमांच और संस्कृति का संगम दिख रहा है. जहां आप टेस्टी फूड के साथ ही डॉल्फिन शो और देश के सबसे बड़े झूलों का आनंद ले सकते हैं.