सीहोर में कड़ाके की ठंड, पारा 6.5 डिग्री पर पहुंचा: बादल छंटने से और गिरेगा तापमान; दिन-रात के पारे में करीब 20 डिग्री का अंतर – Sehore News

सीहोर में कड़ाके की ठंड, पारा 6.5 डिग्री पर पहुंचा:  बादल छंटने से और गिरेगा तापमान; दिन-रात के पारे में करीब 20 डिग्री का अंतर – Sehore News


सीहोर में गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। जिले में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आसमान से बादल साफ होने और ठंड का प्रभाव और बढ़ने की संभावना जताई है।

.

गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी अंतर देखा गया। पिछले एक-दो सप्ताह से जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है।

14 दिनों में बदला मौसम का मिजाज पिछले 14 दिनों से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। इससे पहले कभी बारिश तो कभी गर्मी का मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा था। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बता दें कि इस साल मानसून ने 21 जून को दस्तक दी थी, जिसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही थी।

वैज्ञानिक बोले- बादल साफ होने से बढ़ेगी ठंड शासकीय कृषि महाविद्यालय में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि आसमान से बादल धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं, जिससे आगामी दिनों में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। उन्होंने पुष्टि की कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 11 दिनों में ऐसा रहा न्यूनतम तापमान

  • 10 नवंबर: 8.5 डिग्री
  • 11 नवंबर: 8.3 डिग्री
  • 12 नवंबर: 8.2 डिग्री
  • 13 नवंबर: 8.3 डिग्री
  • 14 नवंबर: 9 डिग्री
  • 15 नवंबर: 7.5 डिग्री
  • 16 नवंबर: 5.8 डिग्री
  • 17 नवंबर: 5 डिग्री
  • 18 नवंबर: 6.5 डिग्री
  • 19 नवंबर: 7.5 डिग्री
  • 20 नवंबर: 6.5 डिग्री



Source link