ग्वालियर में सोशल मीडिया फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए एक शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर महिला के फोटो इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट अपलोड कर दिए। महिला की शिकाय
.
हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय पीड़िता मोनिका (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि जुलाई में उसे इंस्टाग्राम पर ‘raviarya 4417’ नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी रवि आर्य ने उसका मोबाइल नंबर मांगा और महिला ने नंबर दे दिया।
धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, फिर आरोपी महिला पर मिलने का दबाव बनाने लगा। महिला ने स्पष्ट कर दिया कि वह शादीशुदा है और इस तरह की बातचीत नहीं करना चाहती, लेकिन रवि आर्य नहीं माना। आखिरकार परेशान होकर महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया।
फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश
16 नवंबर को महिला ने देखा कि आरोपी ने ‘raviarya 3050’ नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है। इस पर उसने महिला की दो फोटो पोस्ट कर दिए और साथ ही अश्लील एवं आपत्तिजनक कैप्शन लिखे। महिला ने इन पोस्ट के स्क्रीनशॉट ले लिए।
इसके बाद आरोपी ने महिला को फोन कर बताया कि उसने जानबूझकर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो और गलत बातें डाली हैं और उसे जो करना है कर ले। इसके बाद पीड़िता को उसके नंबर से भी कॉल आने लगे। ग्वालियर पुलिस के अनुसार मामला गंभीर है और साइबर टीम भी इसमें सहायता कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।