इंदौर में आज से अग्निवीर भर्ती रैली: 15 जिलों के 6,500 से ज्यादा युवा होंगे शामिल; ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट – Indore News

इंदौर में आज से अग्निवीर भर्ती रैली:  15 जिलों के 6,500 से ज्यादा युवा होंगे शामिल; ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट – Indore News


खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर के स्पोर्ट्स ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां तैयारियां की जा रही थीं। आज से यहां कैंडिडेट्स आना शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग जिलों के अनुसार कैंडिडेट्

.

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस महू और जिला प्रशासन के निर्देशन में किया जा रहा है। 20 नवंबर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन जिन लोगों की ड्यूटी इसमें लगी थी। उनके कार्ड बनाने के साथ-साथ उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई।

साथ ही सभी को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई। इस भर्ती रैली में इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार, जिन्होंने अग्निवीर के लिए ऑनलाइन परीक्षा पास की है, वह इस भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। इसमें करीब 6500 से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात में ही कई कैंडिडेट्स आना शुरू हो गए थे।

6 हजार से ज्यादा उम्मीदवार भर्ती रैली में होंगे शामिल

उपसंचालक रोजगार पी.एस.मंडलोई ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जिलेवार तारीख तय की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन एग्जाम पास करने वाले भर्ती रैली में सभी जिलों के साढ़े 6 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल होंगे। यहां उनका फिजिकल होगा, जिसमें दौड़, मेडिकल, डॉक्यूमेंट्स चेक सहित कई गतिविधियां यहां होगी।

बता दें कि एग्जाम पास कर चुके कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र मेल के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। भर्ती रैली में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र साथ में लाना होगा। साथ ही मूल दस्तावेज और रंगीन फोटो भी लाना होगी।



Source link