Last Updated:
Mahindra BE 6 Formula E Edition For Kids: महिंद्रा ने Scream Electric इवेंट में नया BE 6 फॉर्मूला ई एडिशन और बच्चों के लिए BE 6 का छोटा वर्जन लॉन्च किया, जिसकी कीमत 18,000 रुपये है और डिलीवरी अगले साल से शुरू होगी. किड्स वेरियंट लगभग असली वेरियंट्स जैसा नजर आता है और इसके फीचर्स भी रेग्युलर अडल्ट मॉडल जितने ही शानदार हैं.
नई दिल्ली. महिंद्रा ने नया BE 6 फॉर्मूला ई एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें स्पोर्टी SUV को पूरी तरह नया डिजाइन दिया गया है. BE 6 के साथ ही महिंद्रा ने एक और SUV लॉन्च की है, जिसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है. हैरान हैं? तो जानिए इससे जुड़ी सारी जानकारी यहां.
महिंद्रा BE 6 फॉर्मूला ई एडिशन लॉन्च
महिंद्रा अब तक दमदार, फीचर से भरपूर और मजबूत SUVs बनाकर अडल्ट्स के लिए शानदार कारें तैयार करता रहा है. लेकिन इस बार कंपनी ने बच्चों के लिए भी कुछ खास किया है. Scream Electric इवेंट में महिंद्रा ने नया BE 6 फॉर्मूला ई एडिशन और बच्चों के लिए BE 6 का छोटा वर्जन लॉन्च किया है. इसका डिजाइन मौजूदा BE 6 जैसा ही है, जिसमें फॉर्मूला ई से प्रेरित डेकल्स और कलर स्कीम दी गई है. LED DRLs, अग्रेसिव फ्रंट डिजाइन, व्हील्स और ओवरऑल सिल्हूट असली BE 6 जैसा ही है, जो इसे खास बनाता है.
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो महिंद्रा ने इसमें BE 6 के स्टीयरिंग व्हील की कॉपी दी है, साथ ही डैशबोर्ड पर कुछ कंट्रोल्स भी दिए गए हैं. इस छोटी कार में हॉर्न, ड्राइव और रिवर्स गियर, स्वे मोड और म्यूजिक सिस्टम भी है. सबसे खास बात यह है कि आप ब्लूटूथ के जरिए अपने बच्चे के पसंदीदा गाने भी इसमें चला सकते हैं.
और क्या है खास?
बच्चा इस कार को एक्सीलेरेटर पैडल से चला सकता है. माता-पिता भी मोबाइल फोन या रिमोट कंट्रोल से कार को कंट्रोल कर सकते हैं. यह कार अधिकतम 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है और इसमें बेहतर सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट भी दिया गया है. अगर आप यह BE 6 खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत करीब 18,000 रुपये होगी. इसकी डिलीवरी अगले साल से शुरू होगी.