मतदाता सत्यापन अभियान में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और गंभीर त्रुटियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से मुलाकात की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के चलते आम नागरिकों के साथ-साथ बीएलओ और अभियान से जुड़े कर्मच
.
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, विधायक लखन घनघोरिया और अन्य नेताओं ने कलेक्टर को बताया कि मतदाता वेरिफिकेशन फॉर्म की देर से छपाई और पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण हजारों मतदाताओं को गणना पत्रक समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इस कमी के कारण बीएलओ मतदाताओं की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं कर पा रहे, जिससे पूरा अभियान प्रभावित हो रहा है।
बीएलओ के साथ भाजपा बीएलए शामिल होने का आरोप
नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि कई इलाकों में सरकारी बीएलओ अपने साथ भाजपा के बीएलए को लेकर घर-घर सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सर्वे प्रक्रिया में बीएलए को साथ लेने का प्रावधान है, तो कांग्रेस के बीएलए को भी समान रूप से शामिल किया जाए, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष रहे। उन्होंने बताया कि 2003 की सूची में नाम नहीं मिल रहे हैं। जबकि उससे पहले वाली सूची में नाम हैं। इस सूची के आधार पर कई लोग चुनाव भी लड़ चुके हैं।
पारदर्शिता की मांग
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए, ताकि जनता को हो रही असुविधा दूर हो सके। इस दौरान कांग्रेस नेताओं आलोक मिश्रा, कबीर सोनी, अभिषेक चौकसे और अमरीश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
…तो आंदोलन किया जाएगा
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि ये अनियमितताएं जारी रहीं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर भी विचार कर सकते हैं।