जनसुनवाई में दिव्यांगों को मिला ट्राईसिकल और व्हीलचेयर: कलेक्टर ने 2 साल की बच्ची को दिया कॉक्लियर इम्प्लांट; रेडक्रॉस फंड से 5 मरीजों को मदद – Sheopur News

जनसुनवाई में दिव्यांगों को मिला ट्राईसिकल और व्हीलचेयर:  कलेक्टर ने 2 साल की बच्ची को दिया कॉक्लियर इम्प्लांट; रेडक्रॉस फंड से 5 मरीजों को मदद – Sheopur News


श्योपुर में मंगलवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 5 लोगों को इलाज

.

कलेक्टर ने श्रवण बाधित बालिका जुबेरा बानो (2) पिता जाकिर खान, निवासी गांधीनगर श्योपुर के कॉक्लीयर इंप्लांट के लिए साढ़े छह लाख रुपए की राशि का स्वीकृति आदेश जारी किया। यह राशि आरबीएसके के तहत संचालित मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के अंतर्गत ग्वालियर के अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को उपलब्ध कराई गई है। इंप्लांट के बाद बालिका सुनने में सक्षम हो सकेगी।

मध्यप्रदेश शासन की इस योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों को हृदय रोग, श्रवण बाधिता, कटे-फटे होंठ जैसी गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। जुबेरा बानो के इलाज के लिए मार्ग व्यय हेतु सौरभ बाथम ने स्वेच्छा से साढ़े तीन हजार रुपए की नकद सहायता राशि भी प्रदान की।

5 लोगों को उपचार के लिए दी आर्थिक सहायता

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान 5 जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए कुल 27 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। माकडौद निवासी विंतोष बाई को बेटे के इलाज के लिए 5 हजार रुपए दिए गए। गांधीनगर निवासी जितेन्द्र बैरवा को बेटे आयुष के दिल्ली एम्स में आंखों के इलाज के लिए 10 हजार रुपए मार्ग व्यय के रूप में प्रदान किए गए।

ग्राम चरोद निवासी लौटंती मीणा को बीकानेर में चल रहे उपचार के लिए 2 हजार रुपए की सहायता दी गई। इसी तरह ग्राम ढोढर निवासी नरेश कुमार सेन को त्वचा रोग के उपचार के लिए 5 हजार रुपए और ग्राम जैदा निवासी जितेन्द्र बैरवा को पिता सौरभ बैरवा के इलाज के लिए 5 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

संबल योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 4 हितग्राहियों को लाभ दिए जाने की जानकारी दी गई। महाराजपुरा निवासी सौमवती आदिवासी और पहेला निवासी सोनू आदिवासी को योजना अंतर्गत 2-2 लाख रुपए की राशि का ईपीओ जारी हो चुका है। वहीं बाढ़ निवासी जमुना आदिवासी और मोरेका निवासी रीना जाटव के आवेदनों का परीक्षण कर ईपीओ जारी किए जाने की जानकारी दी गई।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में कलारना निवासी पंसारी बाई को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मौके पर ही कल्याणी पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया। इसके साथ ही ग्राम सौभागपुरा निवासी दिव्यांग महिला को ट्राईसिकल और ग्राम खिरखिरी निवासी 10 वर्षीय दिव्यांग बालक को व्हीलचेयर प्रदान की गई। संबंधित विभागों को स्थाई दिव्यांग प्रमाण पत्र और पेंशन लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए।



Source link