मऊगंज में कड़ाके की ठंड, स्कूलों का बदला समय: कलेक्टर ने दिए निर्देश; नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से होगी – Mauganj News

मऊगंज में कड़ाके की ठंड, स्कूलों का बदला समय:  कलेक्टर ने दिए निर्देश; नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से होगी – Mauganj News


मऊगंज जिले में पिछले एक हफ्ते से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तापमान में लगातार गिरावट और सुबह की तेज सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय म

.

कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। आदेश के तहत, नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल अब सुबह 10 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे। इस कदम का उद्देश्य छोटे बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचाना है।

आमजन जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं।

धुंध से विजिबिलिटी कम, वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चले।

धुंध से विजिबिलिटी कम, वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चले।

विभाग ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को मऊगंज जिले में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 73 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 51 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही थी।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।



Source link