शर्मनाक! T20 में महज 49 रन पर ऑल आउट हुई ये टीम, दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए 9 बल्लेबाज

शर्मनाक! T20 में महज 49 रन पर ऑल आउट हुई ये टीम, दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए 9 बल्लेबाज


साउथ अफ्रीका में इन दिनों SA20 लीग (2025-26 सीजन) का रोमांच जारी है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार 26 दिसंबर से हो चुकी है. SA20 लीग के 2025-26 सीजन में अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. इन तीन मैचों में डरबन सुपर जायंट्स, जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीमों ने जीत हासिल की है. वहीं, एमआई केप टाउन, प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा है.

महज 49 रन पर ऑल आउट हुई ये टीम

SA20 लीग के 2025-26 सीजन में शनिवार को पार्ल रॉयल्स की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ मैच में महज 49 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान पार्ल रॉयल्स टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए. इस वाकये ने 8 साल पुराने मैच की याद दिला दी जब IPL 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम केवल 49 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source


दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए 9 बल्लेबाज

SA20 लीग 2025-26 सीजन में शनिवार को सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ खेले गए इस मैच में पार्ल रॉयल्स की टीम ने घुटने टेक दिए. पार्ल रॉयल्स के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए. इस दौरान सनराइजर्स ईस्टर्न केप के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके.

पार्ल रॉयल्स की टीम 137 रन से मैच हार गई

पार्ल रॉयल्स की टीम को सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ इस मैच में 137 रन से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पार्ल रॉयल्स को गेंदबाजी सौंपी. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन बनाए और पार्ल रॉयल्स को जीत के लिए 187 रन का टारगेट दिया.जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम 11.5 ओवर में 49 रन पर ऑल आउट हो गई.



Source link