Ramkishore Sharma will be the CEO of Harda Zilla Panchayat | रामकिशोर शर्मा हाेंगे हरदा जिला पंचायत के सीईओ

Ramkishore Sharma will be the CEO of Harda Zilla Panchayat | रामकिशोर शर्मा हाेंगे हरदा जिला पंचायत के सीईओ


हरदा21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सामान्य प्रशासन विभाग मप्र ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अभी तक ग्वालियर में पदस्थ रहे ग्रामीण विकास सेवा के संयुक्त आयुक्त रामकिशोर शर्मा हरदा जिला पंचायत के नए सीईओ होंगे।

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी का ट्रांसफर हरदा से भोपाल किया है। कुछ दिनों पहले ही टिमरनी एसडीएम के पद से हटाकर हरदा कलेक्टोरेट में पदस्थ किया था। 2017 बैच की आईएएस श्रुति अग्रवाल हरदा डिप्टी कलेक्टर होगी। यह तबादला सूची शनिवार को बृजेश सक्सेना अवर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी की गई है। फिलहाल हरदा में अपर कलेक्टर के रूप में दो-दो अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। यहां पहले से पदस्थ प्रियंका गोयल का ट्रांसफर पिछले महीने उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर किया था। लेकिन अभी तक वे रिलीव नहीं हुई हैं।



Source link