Indore Famous Food: नाश्ते में समोसा किसे पसंद नहीं होता कोई पार्टी करनी हो, हल्की फुल्की भूख लगी हो या चाय के साथ कुछ खाना हो समोसा सभी की पहली पसंद होता है. लेकिन इंदौर के सराफा बाजार में एक अलग ही समोसा मिलता है जो खट्टा समोसा के नाम से मशहूर है और इसकी दीवानगी ऐसी है कि लोग लंदन और अमेरिका तक ले जाते हैं. सर्राफा बाजार स्थित चौराहे पर स्वादिष्ट समोसे कॉर्नर नाम से यह दुकान स्थित है. दुकान मालिक पलाश मित्तल ने लोकल 18 को बताया कि उनकी यह दुकान आजादी से पहले की है जो उनके दादा जी ने शुरू की तब सही उनके यहां का समोसा इंदौर सबसे पसंदीदा समोसा बना हुआ है. इस समोसे की खासियत है कि इसका स्वाद थोड़ा टैंगी होता है किस वजह से यह लंबे समय तक जुबान पर बना रहता है. समोसे का खट्टापन बरकरार रखने के लिए वो लोग खास इंदौरी मसाले और अमचूर डालते हैं साथ ही टॉट्री समेत किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं करते.