निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में शुक्रवार देर रात एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया। वह अपने प्रेमी दीपक से मिलने की जिद कर रही थी। सड़क पर भीड़ जमा होने और जाम की स्थिति बनने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझा-बुझाकर थाने ले गई।
.
युवती की पहचान पूजा पाल के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती है और पिछले 9 महीने से उसके साथ रह रही है। दोनों निवाड़ी जिले के ही निवासी हैं।
प्रेमी के छोड़कर जाने के बाद प्रेमिका ने सड़क पर हंगामा किया।
विवाद के बाद प्रेमी छोड़कर भाग गया
दीपक भोपाल के एक होटल में काम करता है। घटना के दिन वह अपनी प्रेमिका पूजा के साथ भोपाल से पृथ्वीपुर कस्बे पहुंचा था। यहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद दीपक पूजा को छोड़कर चला गया। दीपक के न मिलने पर पूजा ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
पृथ्वीपुर थाना पुलिस युवती को थाने ले गई। कुछ देर बाद उसका प्रेमी दीपक भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और प्रेमी युगल को भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।