झाबुआ के रायपुरिया से तारखेड़ी धाम के लिए पदयात्रा: सैकड़ों श्रद्धालु गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ निकले – Jhabua News

झाबुआ के रायपुरिया से तारखेड़ी धाम के लिए पदयात्रा:  सैकड़ों श्रद्धालु गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ निकले – Jhabua News


झाबुआ जिले के रायपुरिया क्षेत्र में शनिवार सुबह भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। नए साल के दूसरे हफ्ते में, रायपुरिया से प्रसिद्ध विश्व मंगल धाम तारखेड़ी तक के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पदयात्रा शुरू की। इस यात्रा में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी

.

गांव में खुशहाली की कामना को निकली पदयात्रा

यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव में खुशहाली और समृद्धि की कामना करना है। भक्त 15 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर बाबा का आशीर्वाद लेंगे। पदयात्रा की शुरुआत स्थानीय राम मंदिर प्रांगण से हुई, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।

पूरे गांव को उत्सव की तरह सजाया गया था और हर गली-मोहल्ले में केसरिया भगवा ध्वज लहरा रहे। यात्रा शुरू होते ही, पूरा वातावरण बाबा विश्व मंगल धाम के जयकारों से गूंज उठा। डीजे पर बज रहे बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते और थिरकते हुए आगे बढ़े।

केसरिया ध्वज और जयकारों के साथ तारखेड़ी की ओर बढ़े श्रद्धालु।

डीजे पर भजनों के बीच झूमते-नाचते भक्त, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

डीजे पर भजनों के बीच झूमते-नाचते भक्त, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

चौथे वर्ष भी परंपरा बनी विश्व मंगल धाम पदयात्रा

यह पदयात्रा लगातार चौथे वर्ष आयोजित की जा रही है, जो अब एक परंपरा का रूप ले चुकी है। विश्व मंगल धाम की महिमा क्षेत्र में इतनी प्रसिद्ध है कि यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

तारखेड़ी स्थित इस धाम पर न केवल स्थानीय बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी हर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आज की यह पदयात्रा भी उसी अटूट आस्था का प्रमाण है, जो ठिठुरती सुबह के बीच भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई।



Source link