Tiger Viral Video: मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के तवा नगर सड़क पर उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों को सड़क पर टाइगर दिखाई दिया. वायरल वीडियो में टाइगर एक गाय का शिकार करने के लिए आगे बढ़ता नजर आया. इसी दौरान कार में बैठे लोगों के चिल्लाने और लगातार हॉर्न बजाने की आवाज सुनकर टाइगर शिकार नहीं कर सका. कुछ देर तक सड़क किनारे रुकने के बाद टाइगर वापस जंगल की ओर चला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है.