ग्वालियर में सीढ़ियों से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत: पड़ोसी के घर कुछ सामान लेने आया था, सीढ़ियों से फिसला – Gwalior News

ग्वालियर में सीढ़ियों से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत:  पड़ोसी के घर कुछ सामान लेने आया था, सीढ़ियों से फिसला – Gwalior News




ग्वालियर में पड़ोसी के घर सामान लेने पहुंचा एक 55 वर्षीय युवक अचानक पैर फिसलने से घायल हो गया है। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां शनिवार शाम को घायल ने दम तोड़ दिया है। घटना जनकगंज के लक्ष्मीगंज स्थित न्यू जागृति नगर काली माता मंदिर के पास शनिवार की है। अस्पताल की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू जागृति नगर निवासी सुरेंद्र सिंह पिता मेहरबान सिंह कुशवाह (55) एक निजी फर्म में काम करते थे। शनिवार की सुबह वह पड़ोस में रहने वाली प्रमिला वर्मा के घर कुछ घरेलू सामान लेने गए थे। इसी बीच सीढ़ियों से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह टॉप की सीढ़ी से लुढ़कते हुए नीचे आ गए। हादसे में सुरेंद्र के सिर में चोट लगी और वह बेहोश हो गए। घटना का पता चलते ही आस-पास रहने वाले उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार शाम को घायल ने दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है
जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि एक व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



Source link