खेत में काम देखने गए थे… घायल: हनी ट्रैप वाले विधायक को भूमि विवाद में पड़ोसियों ने मारे पत्थर – Dhar News

खेत में काम देखने गए थे… घायल:  हनी ट्रैप वाले विधायक को भूमि विवाद में पड़ोसियों ने मारे पत्थर – Dhar News




हाल ही में ब्लैकमेलिंग मामले में सुर्खियों में आए धरमपुरी से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर पर अब जमीन विवाद को लेकर खेत पड़ोसियों ने हमला किया गया है। हमले में विधायक को सिर में चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पीछे वाले खेत में वे अपने साथियों नारायण सिंगार, नवदीप निंगवाल और गनमैन कैलाश पवार के साथ काम को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान खेत पड़ोसी प्रिंस उर्फ पिंटू, गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल और रंजू पति शंकर गिरवाल निवासी ग्राम सिरसोदिया वहां आए और जमीन को अपनी बताते हुए विधायक को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान प्रिंस ने पत्थर से उनके सिर पर वार किया, जिससे खून बहने लगा। घटना के बाद विधायक को अस्पताल धामनोद पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। धामनोद पुलिस ने आरोपी प्रिंस उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link