शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर परेशान करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अनिल परमार को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने अनिल परमार, निवासी त्रिलोक नगर देवास के खिलाफ लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। युवती को लगातार परेशान कर रहा था आरोपी आवेदिका शाजापुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने 2024 में अनिल परमार के खिलाफ देवास सिविल लाइन थाना में एक गंभीर अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह प्रकरण वर्तमान में जिला न्यायालय देवास में विचाराधीन है। पीड़िता के अनुसार, इस घटना के बाद से अनिल उसे लगातार परेशान कर रहा है। हाथ पकड़कर दी धमकी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 1 जनवरी 2026 से आरोपी उसका लगातार पीछा कर रहा है। 16 जनवरी को आरोपी उसके घर के बाहर खड़ा मिला था। इसके बाद 18 जनवरी को टंकी चौराहा के पास आरोपी ने उसका रास्ता रोका, बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और धमकी दी। घटना के बाद आरोपी पार्लर तक उसका पीछा करता हुआ पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने युवती के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Source link