Last Updated:
bcb journalist accrediation cancelled सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के टीम आउट होने के बाद ICC ने बड़ी कार्रवाई की और बांग्लादेशी पत्रकारों की पूरी मीडिया एक्रिडिटेशन रद्द कर दिया .50 से ज्यादा बांग्लादेशी पत्रकारों ने वर्ल्ड कप कवर करने का आवेदन किया था, उनमें से किसी को भी नहीं मंज़ूर किया गया.कुछ फोटोजर्नलिस्ट्स को पहले मंज़ूरी मिली थी, बाद में वह भी रद्द कर दी गयी.
नई दिल्ली. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद अब क्रिकेट इतिहास के सबसे तीखे और राजनीतिक-सुर्खियों वाले संघर्षों में शामिल होता जा रहा है. बांग्लादेश का कदम और आईसीसी का हार्डलाइन रुख सिर्फ खेल के फैसले नहीं रहे, बल्कि क्रिकेट प्रशासन, राजनीति और सुरक्षा के बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं. जब छोटे खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में खेलने से इंकार कर दें, तो उससे बड़ा झटका शायद ही कोई और हो सकता है लेकिन जब वह इंकार किसी आशंका से नहीं, बल्कि राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के नाम पर हो और उसके बाद विश्व क्रिकेट का सर्वोच्च निकाय ICC कहे “ना, तो यह महज एक खेल विवाद नहीं रह जाता, यह क्रूर राजनीति और शक्ति समीकरण की टकराहट बन जाता है और अब इसका असर सीधे क्रिकेट, मीडिया और खेल नीति तक फैल चुका है.
बांग्लादेश की टी20 विश्व कप से बहिष्कृत होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए धोखा जैसा रहा. इसी धोखे का जवाब देने की बारी अब आईसीसी और भारत की है जिसके लिए पहला कदम उठाया जा चुका है. मुस्तफिजुर रहमान को जब आईपीएल से हटाया गया तो बांग्लादेश ने आईपीएल के मैच का प्रसारण रोकने की बात की थी जिसके साइड इफेक्ट अब दिखने लगे है.
बांग्लादेशी पत्रकारों पर ICC का कड़ा कदम
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के टीम आउट होने के बाद ICC ने बड़ी कार्रवाई की और बांग्लादेशी पत्रकारों की पूरी मीडिया एक्रिडिटेशन रद्द कर दिया .50 से ज्यादा बांग्लादेशी पत्रकारों ने वर्ल्ड कप कवर करने का आवेदन किया था, उनमें से किसी को भी नहीं मंज़ूर किया गया.कुछ फोटोजर्नलिस्ट्स को पहले मंज़ूरी मिली थी, बाद में वह भी रद्द कर दी गयी. ICC के एक अधिकारी के अनुसार यह फैसला बांग्लादेश सरकार की भारत को असुरक्षित बताने वाली टिप्पणियों के चलते लिया गया. यह कदम पहले कभी ICC के किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं देखा गया जिसमें किसी टीम के न होने पर भी उसके पत्रकारों को एक ही राष्ट्रव्यापी रूप से रोक दिया गया हो. icc ने ये तर्क दिया है कि अगर टीम सुरक्षित नहीं तो पत्रकार कैसे भारत में सुरक्षित रहेंगे.
कमेंट्री टीम से हटाए जाएंगे बांग्लादेशी पूर्व खिलाड़ी?
जहाँ तक बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर को कमेंट्री टीम से हटाने का सवाल है, अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट इस बारे में नहीं मिला है कि ICC ने किसी बांग्लादेशी पूर्व खिलाड़ी को कमेंटरी पैनल से हटाया हो. पर सूत्रों की मानें तो आईसीसी ने ब्रॉडकास्टर्स से बात की है और वकिल्प तैयार रखने को कहा गया है. ये मामला यहीं नही रुकने वाला क्योंकि बांग्लादेश के कुछ क्रिकेटर्स आईपीएल में भी कॉमेंट्री का काम लेते थे पर अब जो हालात बन रहे है उससे एक बात तो साफ है कि क्रिकेट से जुड़े हर काम में आने वाले दिनों में बांग्लादेश अलग-थलग पड़ा नजर आएगा.