टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव रचने वाले हैं इतिहास, निशाने पर विराट कोहली का महारिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव रचने वाले हैं इतिहास, निशाने पर विराट कोहली का महारिकॉर्ड


T20 World Cup 2026 Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप से भारतीय फैंस को जिस चीज की चाहत थी, वह पूरी हो गई है. कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट आए हैं और पहले की तरह ही गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले सूर्या ने 2026 की शुरुआत धांसू अंदाज में की है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीत लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत हैं.

5 मैच में सूर्या का कमाल

सूर्या ने 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके बल्ले से 5 मैचों की 5 पारियों में 242 रन निकले हैं. इस दौरान सूर्या का औसत 80.67 और 196.75 का रहा. उन्होंने 25 चौके और 14 छक्के उड़ाए. सूर्या ने सीरीज में सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए. इस जबरदस्त प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. उनके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में ईशान किशन (4 मैच में 215 रन) और अभिषेक शर्मा (5 मैच में 182 रन) रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


IND vs NZ सीरीज में ऐसा रहा भारतीय कप्तान का प्रदर्शन

पहला मैच-  22 गेंद पर 32 रन
दूसरा टी20- 37 गेंद पर 82 रन
तीसरा टी20- 26 गेंद पर 57 रन
चौथा टी20- 8 गेंद पर 8 रन
पांचवां टी20- 30 गेंद पर 63 रन

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का ब्रह्मास्त्र साबित होगा ये खिलाड़ी, बना देगा वर्ल्ड चैंपियन!

सूर्या के निशाने पर विराट का ये रिकॉर्ड

सूर्या ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह अब महान बल्लेबाज विराट कोहली के करीब पहुंच गए. सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल में छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया है. वह इसे सबसे ज्यादा बार जीतने वाले दुनिया भर में संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली है. इस मामले में अब उनसे आगे विराट (7 बार) ही हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अगर सू्र्या दमदार प्रदर्शन करते हैं तो वह एक बार फिर इस पुरस्कार को जीत सकते हैं. ऐसे में वह टूर्नामेंट में विराट के महारिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

ये भी पढ़ें: फाइव विकेट हॉल लेकर भी अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग 

सूर्या के नाम एक और उपलब्धि

सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टी20 में अपने 3,000 रन भी पूरे किए. 104 टी20 मैचों की 98 पारियों में उनके 3,030 रन हो चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं. वह दुनिया भर में 3 हजार टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा सूर्या ऐसा करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे आगे विराट कोहली (125 मैच में 4188 रन) और रोहित शर्मा (159 मैच में 4231 रन) हैं.



Source link