Aaj Ka Singh Rashifal 07 February 2026: सिंह राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण! पार्टनर से बिगड़ सकता है रिश्ता, जरूर करें ये उपाय, पढ़े राशिफल 

Aaj Ka Singh Rashifal 07 February 2026: सिंह राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण! पार्टनर से बिगड़ सकता है रिश्ता, जरूर करें ये उपाय, पढ़े राशिफल 


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifa 07 February 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. छोटे-छोटे कामों में रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान रह सकता है. मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. यात्रा करते समय विशेष सावधानी जरूरी है, क्योंकि चोट लगने की संभावना बनी हुई है. कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम का बोझ भी दिनभर बना रह सकता है.

Aaj Ka Singh Rashifal 07 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज 7 फरवरी 2026, शनिवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की छठी तिथि है और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है. इसका असर सिंह राशि के जातकों पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है. शेयर या अन्य निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. नौकरीपेशा लोगों पर ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कमजोर माना जा सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा. एक के बाद एक जिम्मेदारियां मिलने से थकान महसूस हो सकती है, अधिक समय ऑफिस में देना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. हालांकि, जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें प्रयास करने पर अच्छी खबर मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. पैरों में चोट लगने या फिसलने की आशंका है. वाहन में चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी रखें. महिलाओं और बच्चों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. लापरवाही किसी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय और खानपान से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है. ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं, तेल और पेट्रोलियम से जुड़े उत्पादों में निवेश करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान हो सकता है. शेयर या अन्य निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. कुल मिलाकर कल की तुलना में आज आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर रह सकती है.

लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
पारिवारिक रिश्तों के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. घर में आपसी सहयोग और समझ बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से इन्हें आसानी से सुलझाया जा सकता है. सिंह राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. गुस्से और अहंकार से बचें. धैर्य बनाए रखने से रिश्ते और मजबूत होंगे.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और शनिवार होने के कारण सिंह राशि के जातकों को पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा जरूरी हो, तो घर से निकलते समय पहले सात कदम उत्तर दिशा की ओर चलें, फिर दाहिनी (सीधे हाथ) ओर मुड़कर पूर्व दिशा में जाएं. इसके साथ ही अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर निकलना शुभ रहेगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

सिंह राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण! पार्टनर से बिगड़ सकता है रिश्ता, पढ़े

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link