T20 World Cup 2026: इस टीम को बड़ा झटका…कप्तान के कंधे की खिसक गई हड्डी, कराहते हुए छोड़ा मैदान

T20 World Cup 2026: इस टीम को बड़ा झटका…कप्तान के कंधे की खिसक गई हड्डी, कराहते हुए छोड़ा मैदान


Italy captain Wayne Madsen injured: टी20 विश्व कप 2026 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है. करीब 8 खिलाड़ी टूर्नामेंट से ठीक पहले चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं. अब इटली टीम के कप्तान वेन मैडसेन लाइव मैच में चोटिल हो गए हैं. फील्डिंग के दौरान उन्हें कंधे में चोट आई है. चोटिल होने के बाद वो कंधा पकड़कर मैदान पर कराहते दिखे. दर्द इतना था कि मैदान छोड़ना पड़ा है. क्रिकबज ने उनकी चोट को लेकर अपडेट दिया है कि इस मैच में अब ना तो वो फील्डिंग करेंगे और ना ही बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे.

दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज का सातवां मुकाबला इटली और स्कॉटलैंड के बीच कोलंबो में चल रहा है. दोनों टीमें पहली दफा मैदान पर उतरी हैं. स्कॉटलैंड बैटिंग कर रही है. एक गेंद को बाउंड्री से बचाने के दौरान मैडसेन चोटिल हुए हैं. उनके बाएं कंधे की हड्डी खिसक गई है. चोट कितनी गंभीर है, इस पर अब तक ज्यादा अपडेट तो नहीं आया है, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि अगले कुछ मैच उनका खेलना मुश्किल है.

कितनी गंभीर है मैडसेन की चोट?

वेन मैडसेन की उम्र 42 साल है. वो इटली टीम के कप्तान हैं. वो साउथ अफ्रीका में जन्मे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट इंग्लैंड के लिए खेला है. अब इटली टीम के कप्तान हैं. दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप ने बताया कि उनका कंधा डिस्लोकेट हुआ है, जिसे आम भाषा में कंधे का उखड़ना या उतरना भी कहते हैं. मैडसेन के इंजर्ड होने से इटली के बल्लेबाजी क्रम को झटका लगा है. वो अपनी टीम के एक मंझे हुए बल्लेबाज थे. इस खिलाड़ी को दुनिया भर में T20 क्रिकेट खेलने का अनुभव है.

Add Zee News as a Preferred Source


स्कॉटलैंड ने बनाए 196 रन

अगर मैच की बात करें तो स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए हैं. टीम के लिए ओपनर जॉर्ज मुनसे ने 54 बॉल पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. उनके अलावा माइकल जोन्स ने 37 और आखिर में ब्रैंडन मैकमुलेन ने 18 बॉल पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अब इटली को अगर मैच जीतना है तो उसे 20 ओवरों में 208 रन बनाने होंगे. 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI)- जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी

इटली (प्लेइंग XI)– जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन, थॉमस ड्रैका

ये भी पढ़ें:  ‘मेरा दिल तो धक-धक कर रहा था’…नेपाल टीम के प्रहार से डर गए थे अंग्रेज!…इंग्लैंड टीम के इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा





Source link