6 साल के मासूम का शव बंद स्कूल में मिला: हरदा में गले पर चोट के निशान; दोपहर से लाता था बच्चा – Harda News

6 साल के मासूम का शव बंद स्कूल में मिला:  हरदा में गले पर चोट के निशान; दोपहर से लाता था बच्चा – Harda News




हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास में गुरुवार रात को एक सरकारी स्कूल भवन में छह वर्षीय बालक अनिल कोरकू का शव मिला। बालक दोपहर एक बजे से लापता था। मृतक अनिल, पूनम कोरकू का पुत्र था और उसकी उम्र छह साल थी। परिजनों ने बताया कि अनिल दोपहर एक बजे से अपने घर से लापता था। जब परिजनों को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तो बालक के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल, बच्चे की मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link