इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: महाशिवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ भारत की जीत की कामना, कहा- भारतीय खिलाड़ी दिलाएंगे जीत – Indore News

इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:  महाशिवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ भारत की जीत की कामना, कहा- भारतीय खिलाड़ी दिलाएंगे जीत – Indore News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का महान पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। इस दौरान खेल प्रेमियों के लिए संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच अहम क्रिकेट मुकाबला है। उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी पूरी मेहनत और दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे और देश को जीत दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के इस संदेश से एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।



Source link