हींग से लेकर टमाटर, नींबू तक, इंदौर में 9 फ्लेवर वाली पानी पूरी मचा रही धूम, 40 साल पुराने जायके के दीवाने लोग

हींग से लेकर टमाटर, नींबू तक,  इंदौर में 9 फ्लेवर वाली पानी पूरी मचा रही धूम, 40 साल पुराने जायके के दीवाने लोग


Last Updated:

9 Flavours Pani Puri: इंदौर में पानी पूरी के शौकीनों के लिए DNS पानी पूरी खास है. इस स्टॉल पर एक ही प्लेट में 9 अलग-अलग फ्लेवर का स्वाद मिलता है. खास तौर पर हाजमा हजम और लहसुन फ्लेवर के लिए दूर-दूर से ग्राहक पहुंचते हैं. 40 साल पहले एक ठेले से शुरू हुई यह दुकान आज इंदौर में 4 जगह चल रही है. ₹25 में 9 फ्लेवर की एक प्लेट मिलने से यह लोगों की पहली पसंद बन चुकी है.

Indore News: पानी पूरी के प्रति लोगों का प्यार किसी से छिपा नहीं है लेकिन सोचिए पानी पूरी में भी आपको अगर एकसाथ ढेरों फ्लेवर मिल जाएं तो‌. इंदौर की DNS पानी पूरी अपने अलग जायके के लिए फेमस है, जहां एक ही प्लेट में आपको 9 अलग अलग तरह के फ्लेवर का आनंद मिलता है. मुंह में जाते ही आपको एक अलग अनुभव होता है.

सपना संगीता के पास ठेला लगाने वाले दिनेश प्रजापत ने बताया कि उनके यहां 9 तरह के फ्लेवर में पानी पुरी मिलती है. हर फ्लेवर में अलग स्वाद और सुगंध है. उनके यहां हाजमा हाजम, लहसुन, कच्ची कैरी, पोदीना, टमाटर, हींग, नींबू, रेग्यूलर, जीरा जैसे फ्लेवर मौजूद हैं. पानी पूरी अपने चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है जब हमने उनसे पूछा कि उनका कौन सा फ्लावर सबसे ज्यादा बिकता है तो उन्होंने बताया कि हाजमा हाजम खट्टा मीठा, लहसुन और सदाबहार रेगुलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. हाजमा हाजम और लहसुन फ्लेवर का टेस्ट लेने के लिए खास तौर पर उनके यहां दूर-दूर से लोग आते हैं.

आज इंदौर में इनकी 4 दुकान
DNS केजीरा-मसाला फ्लेवर अपना एक अलग टेस्ट है. इसमें जीरे को भूनकर दरदरा पीसा गया है, जिससे पानी में एक बेहतरीन टेक्सचर आता है. यह उन लोगों की पहली पसंद है जो बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहते और एक शुद्ध, सोंधा स्वाद पसंद करते हैं. वहीं लहसून और हींग में आपको खूशबुदार तीखा स्वाद मिलेगा, जबकि नींबू, टमाटर कैरी और हाजमा हजम खट्टे मीठे स्वाद के लिए जाने जाते हैं. दिनेश बताते हैं कि उनके बड़े भाई दिनेश प्रजापत ने 40 साल पहले एक ठेले से इसकी शुरुआत की थी आज इंदौर में 4 जगह उनकी दुकान है.

जब दुकान की शुरुआत हुई थी तब एक प्लेट का रेट 5 रुपए था आज वो 25 रुपए में सभी 9 फ्लेवर्स की एक प्लेट देते हैं. इसके अलावा उनके यहां की सेवपुरी भी फेमस है क्योंकि इंदौर के लोगों को बहुत पसंद है, इसलिए वह आलू में बिना पानी के इसे डालकर भी पानी पुरी लोगों को खिलाते हैं. इसके लिए खास तौर पर बनी बारीक नमकीन सेव का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी अलग अलग फ्लेवर में पानी पुरी का आनंद लेना चाहते हैं तो सपना संगीता या सर्राफा में मौजूद DNS पानी पूरी जा सकते हैं.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link