Last Updated:
Roelof van der Merwe catch of tilak varma: पहली पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा को आउट करने के लिए नीदरलैंड के रूलोफ वैन डेर मेरवे ने एक हैरतअंगेज कैच लेकर सबको चौंका दिया. 41 साल के इस खिलाड़ी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए हवा में छलांग लगाई और दोनों हाथों से एक बेहतरीन कैच कम्प्लीट किया. तिलक वर्मा खुद रूलोफ वैन डेर मेरवे के इस कारनामे पर यकीन नहीं कर पाए.
41 की उम्र में नीदरलैंड के स्टार का लाजवाब कैच.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई खिलाड़ियों की जबरदस्त फील्डिंग ने सुर्खियां बटोरी हैं. ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में कई ऐसे कैच लपके गए हैं, जिन्हें बार-बार देखने पर भी यकीन न हो. ऐसा ही कुछ भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में देखने को मिला, जब 41 साल के रूलोफ वैन डेर मेरवे ने तिलक वर्मा को आउट करने के लिए एक करिश्माई कैच लेकर सबको चौंका दिया. पारी के नौवें ओवर में रूलोफ वैन डेर मेरवे का यह अद्भुत कैच देखने को मिला, जब तिलक वर्मा बड़ा शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए. सोशल मीडिया पर नीदरलैंड के इस स्टार की जमकर तारीफ हो रही है.
पारी का नौवां ओवर लेकर आए लोगन वैन बीक. उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद स्लोअर फेंकी, जिसे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में तिलक वर्मा सही टाइमिंग नहीं कर पाए. गेंद हवा में चली गई. लॉन्ग ऑफ की दिशा में खड़े रूलोफ वैन डेर मेरवे ने अपनी दाईं ओर दौड़ लगाई और हवा में उड़ते हुए एक शानदार कैच पकड़ लिया. उनका यह कैच देखकर तिलक वर्मा यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें पवेलियन लौटना पड़ेगा. शॉकिंग रिएक्शन सिर्फ भारतीय बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि फैंस से भी देखने को मिला. दूसरी ओर, नीदरलैंड के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.
41 की उम्र में नीदरलैंड के स्टार का लाजवाब कैच.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी जमकर तारीफे भी हो रही है. 41 साल की उम्र में रूलोफ वैन डेर मेरवे की फिटनेस और फुर्ती को लोग दाद दे रहे हैं. तिलक वर्मा ने 27 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था. इससे पहले अभिषेक शर्मा (0) और ईशान किशन (18) को आर्यन दत्त ने आउट करके नीदरलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए.