Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार: गरीबों के खाते खुलवाकर करता था अवैध लेन-देन,साइबर ठगी और ऑनलाइन ट्रेडिंग से मिली रकम ट्रांसफर करवाता था – Ujjain News

Madhya Pradesh Samachar19/02/2026
साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार:  गरीबों के खाते खुलवाकर करता था अवैध लेन-देन,साइबर ठगी और ऑनलाइन ट्रेडिंग से मिली रकम ट्रांसफर करवाता था – Ujjain News

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्राप्त राशि को ठिकाने लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गरीब लोगों के बैंक खातों का उपयोग कर अवैध लेन-देन करता था और उन्हें कमीशन का लालच देता था। पुलिस के अनुसार मंगल नगर निवासी विशाल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोयला फाटक चौराहे पर उनकी मुलाकात वाजिद नामक युवक से हुई थी। वाजिद खुद को बैंक खाते खुलवाने और उनके माध्यम से लेन-देन कराने वाला बताता था, साथ ही खाताधारकों को मोटा कमीशन देने का झांसा देता था। खाता देने से इंकार करने पर विवाद जब फरियादी विशाल चौहान को वाजिद की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उन्होंने अपना खाता देने से इनकार कर दिया, तो उनके बीच विवाद हुआ। इसके बाद यह मामला चिमनगंज थाने में दर्ज कराया गया। खाताधारकों को मिलता था कमीशन जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वाजिद विभिन्न लोगों के नाम से खुले बैंक खातों में साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग से मिली रकम ट्रांसफर करवाता था। इसका मुख्य उद्देश्य असली अपराधियों की पहचान छिपाना था। खाताधारकों को केवल मामूली कमीशन दिया जाता था, जबकि बड़ी राशि आरोपी और उसके नेटवर्क तक पहुंचती थी। पुलिस ने आरोपी वाजिद (29) निवासी चंद्रवतीगंज इंदौर को 18 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पचौरिया के नेतृत्व में की गई।

Source link

Tagged Arrest, Bank Account Fraud, commission scam, illegal transactions, money laundering, Online trading scam, Ujjain cyber fraud, Vishak Chauhan

Post navigation

⟵ क्रिकेट की वो अनोखी टीम जिसमें एक साथ खेलते हैं 15 देश, पर लोग समझते हैं 1 कंट्री, क्या आप जानते हैं नाम?
T20 World Cup 2026: खतरे में आया विराट कोहली का ये प्रचंड रिकॉर्ड…इतने रन बनाते ही साहिबजादा फरहान रच देंगे इतिहास ⟶

Related Posts

छतरपुर में कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव से पहले पुलिस अलर्ट:  लेकिन चेकिंग अभियान में अवैध वसूली के आरोप; वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी भड़का – Chhatarpur (MP) News
छतरपुर में कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव से पहले पुलिस अलर्ट: लेकिन चेकिंग अभियान में अवैध वसूली के आरोप; वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी भड़का – Chhatarpur (MP) News

छरपुर में 30 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन से पहले जिला प्रशासन तैयारियों में…

जीवाजी यूनिवर्सिटी फर्जी कॉलेज मामले में EOW से जवाब-तलब:  ग्वालियर HC ने पूछा-जांच के लिए क्यों न SIT का गठन किया जाए? – Gwalior News
जीवाजी यूनिवर्सिटी फर्जी कॉलेज मामले में EOW से जवाब-तलब: ग्वालियर HC ने पूछा-जांच के लिए क्यों न SIT का गठन किया जाए? – Gwalior News

ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध झुंड-पुरा फर्जी कॉलेज मामले में जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने…

बाड़े में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:  आगजनी में बाड़े में बंधी बकरियां झुलस गई थीं; पांच महीने से चल रहा था फरार – Guna News
बाड़े में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार: आगजनी में बाड़े में बंधी बकरियां झुलस गई थीं; पांच महीने से चल रहा था फरार – Guna News

बाड़े में बांधी हुई बकरियां जल गई थीं। गुना शहर के कैंट इलाके में एक कच्चे बाड़े में आग लगाने…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories