India A Vs Bangladesh A Final Live: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में मैदान पर हुई टक्कर रोमांचक रही है. चाहे इंडर 19 वर्ल्ड कप हो या फिर सीनियर क्रिकेट. इस लिस्ट में महिला टीम का नाम भी शामिल है. इसी कड़ी में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. इंडिया ए की कप्तानी कर रही राधा यादव ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
यूएई से सात विकेट से हारने के बाद इंडिया ए ने पाकिस्तान ए को आठ विकेट से, नेपाल को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में उन्होंने श्रीलंका ए को पांच विकेट से आसानी से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.
इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन
नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मडिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, सोनिया मेधिया, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर
बांग्लादेश ए की प्लेइंग इलेवन
इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सर्मिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मंडल, फर्जाना इस्मिन, शोरीफा खातून, सादिया अख्तर, फातेमा जहां सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना
कैसा रहा है बांग्लादेश का सफर
मैच 1: बांग्लादेश ए (115) ने श्रीलंका ए (111/9) को 4 रन से हराया.
मैच 2: बांग्लादेश ए (104/7) ने थाईलैंड (103/9) को 3 विकेट से हराया.
मैच 3: बांग्लादेश ए (151/7) ने मलेशिया (61/9) को 90 रन से हराया.
सेमी-फाइनल: बांग्लादेश ए (110/8) ने पाकिस्तान ए (56) को 54 रन से हराया.
कैसा रहा है भारतीय टीम का सफर
मैच 1: इंडिया ए (130/9) यूएई (131/3) से 7 विकेट से हार गया.
मैच 2: इंडिया ए (97/2) ने पाकिस्तान ए (93) को 8 विकेट से हराया.
मैच 3: इंडिया ए (82/3) ने नेपाल (78) को 7 विकेट से हराया.
सेमीफाइनल: इंडिया ए (119/5) ने श्रीलंका (118) को 5 विकेट से हराया.
बांग्लादेश ए टीम
फहीमा खातून (कप्तान), शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), इश्मा तंजीम, सरमिन सुल्ताना, लता मंडल, फर्जाना इस्मिन, शोरीफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जननतुल फर्दुस, सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर झेलिक, ताज नेहर
इंडिया ए टीम
राधा यादव (कप्तान), ममता मडिवाला (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसाबनिस, मिन्नु मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिन्तिमणि कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काजी, नंदनी शर्मा, दिया यादव