Laying of pipeline, digging roads, heaps of soil, people got difficult | पाइप लाइन बिछाने सड़कें खोदकर लगा दिए मिट्‌टी के ढेर, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

Laying of pipeline, digging roads, heaps of soil, people got difficult | पाइप लाइन बिछाने सड़कें खोदकर लगा दिए मिट्‌टी के ढेर, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल


शिवपुरी19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • नागरिक बोले- पानी आने से राहत तो मिलेगी, सड़कें भी तुरंत सही कराना चाहिए

शहर के पुरानी शिवपुरी के जिन वार्डों में पानी की किल्लत अधिक थी उन वार्डों में पाइप लाइन के लिए खुदाई शुरू हो जाने से लोगों को राहत मिली है। खुदाई का यही क्रम चलता रहा तो नवंबर से इन वार्डों में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि वार्ड में पानी की लाइन बिछाने का ठेका जिस कंपनी पर है वह सड़क की खुदाई के बाद पाइप तो गलियों में बिछा रहे हैं, लेकिन खोदी गई सड़क को सही नहीं कर रहे हैं इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

पुरानी शिवपुरी के 6 वार्डों में लाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम तो शुरू हो गया है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वार्डों में गलियों की सड़कें खोदने के बाद 3 फीट गहराई की मिट्टी निकालने के बाद वहां पाइप तो ठेकेदार बिछा रहे हैं, लेकिन खुदाई के बाद ठेकेदार मिट्टी का ढेर बनाकर छोड़कर जा रहे हैं। इसे लेवल नहीं कर रहे।

इससे वार्डों में परेशानी यह आ रही है कि लोग न तो अपने घरों में वाहनों को रख पा रहे हैं और न ही गलियों से दूसरी तरफ आ जा पा रहे हैं। ऐसे में यदि ठेकेदार गलियों में सड़कों की खुदाई के बाद पाइप लाइन डालने के उपरांत यदि खोदी गई सड़क को प्लेन लेवल में करके जाएं तो समस्या का समाधान हो सकता है। अन्यथा लोगों की परेशानी बढे़गी।
पुरानी शिवपुरी के छह वार्डों में बिछाई जा रही है लाइन
पुरानी शिवपुरी के वार्ड-18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 में पाइप लाइन तो डलने लगी लेकिन अभी कनेक्शन में देरी है। उसका कारण यह है कि पूरी लाइन बिछ जाने के बाद इसकी टेस्टिंग होगी और जब टेस्टिंग ओके हो जाएगी तो पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। एई चौहान की मानें तो वार्ड 18, 19, 20, 21, 22 और 26 में पाइप लाइन बिछने के बाद यहां खेडापति टंकी से पानी की सप्लाई की जाएगी। क्योंकि इस टंकी में पानी भरने की क्षमता 15 लाख लीटर की है। ऐसे में कॉलोनी वाइज टर्न बनाकर यहां से पानी सप्लाई शुरू करेंगे।
एई का दावा: इन वार्डों में मिलने लगेगा 1 नवंबर से पानी

  • नगर पालिका के एई सचिन चौहान की माने तो शहर के पुरानी शिवपुरी के वार्डों में मड़ीखेड़ा की लाइन से पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। अभी वार्ड 17 में लगभग काम पूरा हो गया है और यहां पानी इसी लाइन से सप्लाई हो रहा है। जबकि वार्ड 18, 19, 20, 21, 22 और 26 में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है और काम 15 से 20 दिन में यहां पूरा भी हो जाएगा। एई चौहान का दावा तो यहां तक है कि 1 नवंबर से इन वार्डों में पानी की सप्लाई लाइन शुरु हो जाएगी। जिससे लोगों की पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
  • इस लाइन से पानी सप्लाई टेस्टिंग होने के बाद उपभोक्ता को यहां कनेक्शन दिए जाएंगे जिसमें उपभोक्ता को अपनी मकान की रजिस्ट्री की प्रति, आधार कार्ड और शपथ पत्र देना होगा। इसके बाद उसके यहां 2700 रुपए जमा करने पर लाइन का कनेक्शन दिया जाएगा जिसमें उसे घर पर ही पानी मिलेगा।

सड़क से नहीं हटवाई मिट्‌टी
वार्ड क्रमांक 20 की तारकेश्वरी कॉलोनी में सड़क तो पाइप लाइन के लिए खोद दी लेकिन उसके गड्‌ढे भरकर मिट्टी और पत्थर के ढेर लगा दिए। जबकि सड़क को प्लेन करके जाना था। पिछले दो दिन से तो घर के अंदर गाड़ी आने जाने में ही परेशानी हो रही है इसलिए दूसरे के घरों में वाहन रखकर निकलना पड़ रहा है।
संजीव जैन, निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी



Source link