बालाघाट में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत: धुरेड़ी के दिन हादसा, एक गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत:  धुरेड़ी के दिन हादसा, एक गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले में धुरेड़ी के दिन एक सड़क हादसे में 30 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार दोपहर लांजी थाना क्षेत्र के कालीमाटी नहर मार्ग पर हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में साहेकी निवासी किलेश उईके की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर दूसरे बाइक चालक लांजी निवासी भूपेश सातपुते गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लांजी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई लांजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link