पति के सामने ही रोहित की तारीफ करने लगीं साक्षी, धोनी बस मुस्कुराते रह गए

पति के सामने ही रोहित की तारीफ करने लगीं साक्षी, धोनी बस मुस्कुराते रह गए


होमखेलक्रिकेट

पति के सामने ही रोहित की तारीफ करने लगीं साक्षी, धोनी बस मुस्कुराते रह गए

Last Updated:

MS Dhoni Sakshi Dhoni Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला देखने कई सेलिब्रिटिज पहुंचे थे. रोहित शर्मा की जब धोनी परिवार से मुलाकात हुी तो माहौल देखने लायक था. साक्षी तो रोहित शर्मा की फिटनेस की कायल हो गईं और उन्हें बोलते देखा जा सकता है कि- यू लुक सो फिट. बगल में खड़े धोनी मंद-मंद मुस्कुराते रहे.

Zoom

एमएस धोनी, साक्षी रावत और रोहित शर्मा

मुंबई में बीती रात सितारें जमीन पर उतरे थे. वानखेड़े स्टेडियम में सेलिब्रिटिज का जमावड़ा था. भारत को सेमीफाइनल में सपोर्ट करने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं हुईं थीं. इधर मैदान पर टीम इंडिया, इंग्लैंड के छक्के छुड़ा रही थी तो उधर स्टैंड्स में पूर्व खिलाड़ी और बॉलीवुड सेलिब्रिटिज का ‘होली मिलन’ समारोह चल रहा था. लंबे-समय बाद इकट्ठा हुए एक्स प्लेयर्स और उनकी फैमिली एक-दूसरे से मिल रही थी. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर धोनी की पत्नी साक्षी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में एमएस धोनी, साक्षी धोनी के साथ रोहित शर्मा खड़े हैं. चंद सेकंड के इस वीडियो में साउंड तो नहीं है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि साक्षी, रोहित के फिटनेस की तारीफ कर रहीं हैं. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि साक्षी कह रहीं हैं- ‘यू लुक सो फिट’



Source link