- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Accused Father Who Misbehaves With His Real Daughter Arrested After 4 Months, Mandideep Police Arrested From Gadarwara
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंडीदीप में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
- आरोपी की तलाश के लिए उसके पैतृक गांव बैतूल के अलावा नागपुर में भी दबिश दी गई थी
- पुलिस को सफलता नहीं मिली थी, दो सह आरोपी पूर्व में ही किए जा चुके हैं गिरफ्तार
उद्योग नगरी मंडीदीप में अपनी सगी बेटी से ज्यादती करने के आरोपी पिता को औद्योगिक सतलापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी की 4 महीने से तलाश कर रही थी। जिसे अब जाकर सफलता मिली। सतलापुर एएसआई आरपी गोहे ने बताया कि आरोपी रामेश्वर चिलाटे निवासी ग्राम पुजवा खेड़ली बाजार जिला बैतुल थाना कुरवाई का मूल निवासी है।
आरोपी आरपी गोहे अपने तीन बच्चों के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पाइप बनाने वाली कंपनी में रहता था। बीते 8 जून को रामेश्वर ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कृत्य किया था इसी मामले में उसके विरुद्ध सतलापुर थाने में पाक्सो एक्ट के तहत धारा 376 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले में दो अन्य लोग प्रभात पटेल व संजीव राजपूत को भी सह आरोपी बनाया गया था। जिनकी पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपी रामेश्वर की तलाश में जुटी हुई थी।
एएसआई गोहे ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए उसके पैतृक गांव बैतूल के अलावा नागपुर में भी दबिश दी गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। इसके बाद से पुलिस मुखबिर की सूचना पर लगातार आरोपी की लोकेशन सर्च कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गाडरवारा के जमाडा मैं देखा गया है, सूचना मिलने पर मेरे नेतृत्व में प्रधान आरक्षक चंद्रपाल आरक्षक दिनेश कुमार यादव और संतोष चौधरी ने जमाडा में दबिश दी । जहां आरोपी संदिग्ध अवस्था में पाया गया।
आरोपी से नाम पता पूछा गया और आधार कार्ड मिलने पर उसकी पहचान रामेश्वर के रूप में हुई गाडरवारा पुलिस की सहायता से अभिरक्षा में लेकर थाने लाया गया इसके बाद आरोपी का विधिवत मेडिकल परीक्षण करके न्यायालय में पेश किया गया । जहां से कोर्ट द्वारा उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।