विदिशा में गणगौर महापर्व पर महिलाओं का पारंपरिक चल समारोह: गीत-नृत्य संग सोलह श्रृंगार, माधवगंज से निकली शोभायात्रा – Vidisha News

विदिशा में गणगौर महापर्व पर महिलाओं का पारंपरिक चल समारोह:  गीत-नृत्य संग सोलह श्रृंगार, माधवगंज से निकली शोभायात्रा – Vidisha News




विदिशा में मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणगौर महापर्व मनाया गया। इस अवसर पर सावरकर बाल विहार में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गणगौर महोत्सव के अवसर पर शाम को महिलाओं द्वारा एक चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट, माधवगंज से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत नदवाना पर संपन्न हुआ। जुलूस में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी थीं और गीत-नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत की हेमलता अग्रवाल ने बताया कि गणगौर पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व 16 दिनों तक चलने वाली पूजा, पारंपरिक गीतों और सोलह श्रृंगार की परंपरा से जुड़ा है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गणगौर पर्व विशेष रूप से राजस्थान में मनाया जाने वाला एक प्रमुख लोक पर्व है। इसमें भगवान शिव (ईसर जी) और माता पार्वती (गौरा जी) की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।



Source link