बालाघाट में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां आदिशक्ति की आराधना की जा रही है। इसी क्रम में नवरात्र की पंचमी पर मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में 351 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भक्त अपने घरों से दीपक लेकर मंदिर पहुंचे थे, जिन्हें प्रज्वलित कर उन्होंने मां की आरती उतारी। मंदिर में भक्तों द्वारा मां के नाम पर 301 ज्योत प्रज्वलित की जा रही हैं। इन ज्योतों के साथ मां के कई स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर समिति के प्रतिनिधि दामोदर नामदेव ने बताया कि प्रतिवर्ष शारदेय और चैत्र नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक मातारानी और ज्योत कलश का पूजन होता है। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र की पंचमी पर महाआरती की परंपरा है। नामदेव ने यह भी बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र में कुल 301 ज्योत प्रज्वलित की गई हैं, जिनमें 51 घी की और 250 तेल की ज्योत शामिल हैं।
Source link