धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दी

धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं:  मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दी


स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते से बाहर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं।

CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है, एमएस धोनी फिलहाल काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की परेशानी के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते वो IPL 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं।

3 मैचों से हो सकते हैं बाहर अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। CSK का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद उसका अगला मैच 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ है।

टीम अपना तीसरा मैच 5 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसके ही घर में खेलेगी, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। धोनी इन तीनों ही मैच से बाहर रह सकते हैं। उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है।

IPL 2026 के सबसे उम्रदराज प्लेयर धोनी 44 साल के हैं। IPL 2026 में वे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 जीत दिलाईं। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रहा।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link