नई दिल्ली: टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस वक्त आईपीएल 2020 में धमाल मचा रहे हैं. वो यूएई में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस बीच क्रिकेट के तमाम दिग्गजों ने हार्दिक को उनके जन्मदिन की बधाई दी है.
सबसे पहले शुरुआत करते हैं उनके भाई क्रुणाल पांड्या से. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियों शेयर करते हुए लिखा है, ‘चाहे मैदान में हो, या मैदान के बाहर, वक्त अच्छा और चाहे बुरा, मैं हमेशा तु्म्हारे साथ हूं. सालगिरह मुबारक हो भाई.’
On the field, off the field, in good times and definitely in the bad times, always by your side little bro Happy birthday bhai Love you @hardikpandya7 pic.twitter.com/Ri8CDGjK01
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) October 10, 2020
बीसीसीआई ने इस मौके पर हार्दिक पांड्या की उस पारी को याद किया है, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 72 गेंदों में 78 रन की पारी खेली थी और टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत दिलाई थी.
Swashbuckling all-rounder
Electric fielderWishing @hardikpandya7 a very happy birthday. #TeamIndia
Let’s rewind the clock and relive his match-winning against Australia
— BCCI (@BCCI) October 11, 2020
आईसीसी ने लिखा है, ‘105 इंटरनेशनल गेम, 1799 रन, 109 विकेट. 2019 का आईसीसी वर्ल्ड कप और साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. उभरते हुए भारतीय सितारे हार्दिक पांड्या को जन्मदिन की बधाई.’
105 internationals
1799 runs
109 wicketsPlayed in the 2019 @CricketWorldCup as well as the 2016 @T20WorldCup
Happy birthday to rising India star, Hardik Pandya! pic.twitter.com/aoYMOaI1yM
— ICC (@ICC) October 11, 2020