सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई के घने जंगल में दो टाइगर की टेरिटोरियल फाइट हुई। रविवार शाम को दो बाघों की लड़ाई को जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों ने लाइव देखा। जिसे देख पर्यटक रोमांचित हो गए। मुंबई से आएं पर्यटक शिवम ने अपने कैमरे में इस नजारे को कैद किया। जिन दो टाइगर की फाइट हुई। उनमें एक प्रसिद्ध शंकरा बाघ और दूसरा नया नर बाघ है। टेरिटोरियल के लिए दोनों का आपसी में संघर्ष हुआ। लड़ाई के बाद शंकरा बाघ के दाहिने पैर में चोट भी लगी। फाइटिंग की जानकारी मिलने पर सोमवार को एसटीआर का फॉरेस्ट अमले ने उस क्षेत्र में सर्चिंग की। शंकरा बाघ उन्हें नजर आया। जिसके दाहिने पैर में चोट लगी मिली। दूसरे बाघ को भी टीम तलाश रही है। सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम को इवनिंग सफारी के लिए पर्यटक जिप्सी से गए थे। एक तालाब के पास दो नर बाघ नजर आएं। जिसमें एक पानी से बाहर आते, दूसरा किनारे चलते दिखा। फिर दोनों बाघ बाजू बाजू चलते हुए थोड़ी दूर पहुंचे, जहां दोनों के बीच फाइट शुरू हो गई। पर्यटकों ने शांत रहकर इस बेहद रोमांचक मुकाबला को देखा। लड़ाई को देख पर्यटक उत्साहित हो उठे। मुंबई के शिवम ने कैमरे में रोमांचित नजारे को कैद किया। शाम को सफारी से लौटने के बाद मढ़ई गेट पर पर्यटक और गाइड ने फॉरेस्ट कर्मी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद फॉरेस्ट टीम बाघ की मॉनिटरिंग कर रही है। आपसी संघर्ष में बाघ ने शावक को मार डाला एसटीआर के मटकुली रेंज के नयाखेड़ा बीट में भी बाघ और बाघिन के बीच आपसी संघर्ष हुआ। जिसमें बाघ ने बाघिन के 4 माह के शावक को मार डाला। जिसका शव फॉरेस्ट टीम को मिला। रविवार दोपहर में शावक के शव को जलाया गया।
Source link