ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिनकी वाइफ ने भी खेल के मैदान पर किया है कमाल

ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिनकी वाइफ ने भी खेल के मैदान पर किया है कमाल


होमखेलक्रिकेट

ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिनकी वाइफ ने भी खेल के मैदान पर किया है कमाल

Last Updated:

क्रिकेट वर्ल्ड में कई ऐसे दिग्गज हुए हैं, जिनकी पत्नियां भी खेल की दुनिया की जानी मानी हस्ती रही हैं. ईशांत शर्मा हो या फिर मिचेल स्टार्क इन दिग्गज खिलाड़ियों की पत्नियों ने खेल के मैदान पर अपना परचम लहराया है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे कुछ पांच क्रिकेटरों की वाइफ के बारे में.

Zoom

क्रिकेटर्स जिनकी वाइफ भी रही हैं स्पोर्ट्स पर्सन

नई दिल्ली: ईशांत शर्मा, मिचेल स्टार्क और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब धमाल मचाया है. क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ इन खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ में भी स्पोर्ट्स का तड़का रहा है. यही कारण है कि इन खिलाड़ियों ने शादी भी स्पोर्ट्स पर्सन से ही की है. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच फेमस क्रिकेटरों के बारे में जिनकी पत्नियों ने भी खेल की दुनिया में खूब नाम कमाया है.

मिचेल स्टार्क-एलिसा हिली

इस लिस्ट में पहला नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क का. मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के महानतम तेज गेंदबाज में से एक हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 750 से भी ज्यादा विकेट लिए हैं. मिचेल स्टार्क की तरह उनकी वाइफ एलिसा भी ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर रही हैं. एलिसा हिली ने बल्लेबाजी में 7 हजार से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है.

मिचेल स्टार्क और एलिसा हिली

ईशांत शर्मा-प्रतिमा सिंह

मिचेल स्टार्क के अलावा भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी एक स्पोर्ट्स पर्सन से शादी की है. ईशांत शर्मा की वाइफ का नााम प्रतिमा सिंह है. प्रतिमा सिंह एक बास्केटबॉल प्लेयर रही हैं और उन्होंने नेशनल लेवल तक खेला है. हालांकि, शादी के बाद ईशांत शर्मा की वाइफ ने खेल से दूरी बना ली है.

ईशांत शर्मा- प्रतिमा सिंह

दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लिकल

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेट दिनेश कार्तिक का भी नाम शामिल है. दिनेश कार्तिक की वाइफ का नाम दीपिका पल्लिकल है. दीपिका पल्लिकल एक स्क्वाश प्लेयर हैं. दीपिका अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हैं. इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग में 10वां स्थान भी हासिल किया है. दिनेश कार्तिक से शादी के बाद भी दीपिका ने कई बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है.

दिनेश कार्तिक-दीपिका

शोएब मलिका-सानिया मिर्जा

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. शोएब मलिक ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बॉलिंग और बैटिंग दोनों में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी. हालांकि, दोनों का अब तलाक हो चुका है, लेकिन शोएब मलिक की एक्स वाइफ सानिया ने टेनिस की दुनिया में खूब नाम कमाया है.

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

रुतुराज गायकवाड़-उत्कर्षा पवार

भारत के उभरते हुए क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी एक स्पोर्ट्स पर्सन से ही शादी है. गायकवाड़ की वाइफ का नाम उत्कर्षा पवार है. उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर हैं और मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, उन्हें अभी तक नेशनल लेवल पर खेलने का मौका नहीं मिला है.

रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link