दमोह में अंबेडकर जयंती से पहले वाहन रैली निकली: सैकड़ों युवा हुए शामिल, जगह-जगह स्वागत; कल मुख्य कार्यक्रम होगा – Damoh News

दमोह में अंबेडकर जयंती से पहले वाहन रैली निकली:  सैकड़ों युवा हुए शामिल, जगह-जगह स्वागत; कल मुख्य कार्यक्रम होगा – Damoh News




दमोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती से एक शाम पहले सोमवार को बड़ी वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में शहर और जिले के सैकड़ों युवा अपनी बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए। रैली शाम 6 बजे तहसील ग्राउंड से शुरू हुई। बाइक सवार युवा हाथों में झंडे और बाबा साहेब की तस्वीरें लिए हुए थे। यह रैली बस स्टैंड, किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा और घंटाघर जैसे शहर के मुख्य इलाकों से होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची। रास्ते में कई जगह लोगों ने फूलों से रैली का स्वागत भी किया। अंबेडकर चौक पर हुआ माल्यार्पण रैली के आखिर में आंबेडकर चौक पर सभी लोग इकट्ठा हुए। यहां रैली के अध्यक्ष अरविंद चौधरी और समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी समेत अन्य समाजसेवियों ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर हार चढ़ाकर उन्हें याद किया। कल होगा मुख्य कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने बताया कि जयंती की खुशी में यह रैली निकाली गई थी, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर बड़ा मुख्य कार्यक्रम होगा और सभी लोगों को इसमें आने का न्योता दिया है।



Source link