आज का सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी, रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता

आज का सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी, रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता


Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों को आज हर काम सोच-समझकर करना होगा. खासकर आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखना जरूरी है और कर्ज लेने से भी बचना चाहिए, क्योंकि विवाद की स्थिति बन सकती है. जमीन से जुड़े मामलों में लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है.

Aaj ka Singh Rashifal 14 April 2026, Leo Horoscope Today: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 14 अप्रैल को शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मेष लग्न की पत्रिका बन रही है. चंद्रमा राहु के साथ 11वें स्थान पर बैठा है, जिसकी वजह से परिस्थितियां पिछले दिन जैसी बनी रह सकती हैं. हालांकि नक्षत्र के प्रभाव से कुछ राहत मिलने के संकेत भी हैं. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को आज हर काम सोच-समझकर करना होगा. खासकर आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखना जरूरी है और कर्ज लेने से भी बचना चाहिए, क्योंकि विवाद की स्थिति बन सकती है.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ी राहत लेकर आया है, लेकिन कार्यस्थल पर व्यवहार को लेकर सावधानी रखना जरूरी रहेगा. सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. इसलिए बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी. अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने से स्थिति सामान्य बनी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है. मेहनत का परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कल की तुलना में थोड़ा बेहतर रहने वाला है. व्यापार में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है और धन की आवक भी बढ़ सकती है. नए संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देने वाले साबित होंगे. हालांकि आज भी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. बड़े निवेश या नए सौदे करने से फिलहाल बचना ही बेहतर रहेगा. जमीन से जुड़े मामलों में लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. किसी भी तरह का नया कर्ज लेने से दूरी बनाए रखें.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन कुछ लोगों को सीने में दर्द या कंधे से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. पुराने रोग दोबारा उभरने की संभावना भी बनी हुई है. इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा. समय पर आराम और नियमित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. छोटी परेशानी को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. शुक्र ग्रह की सकारात्मक स्थिति के कारण दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और पुराने विवाद दूर हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी. प्रेम संबंधों में भी दूरी कम होगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

सिंह राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज पानी वाले स्थानों जैसे नदी, तालाब या बावड़ी के आसपास जाने से बचना चाहिए. साथ ही ऐसी जगहों पर भी जाने से दूरी रखें जहां पहले किसी तरह की दुर्घटना हो चुकी हो. आज के दिन कुलदेवी और कुबेर देवता की पूजा करना शुभ माना गया है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link