निगम की कार्रवाई : अंजनी नगर व जगदीश नगर में 16 अवैध रो-हाउस पर चली जेसीबी – Indore News

निगम की कार्रवाई : अंजनी नगर व जगदीश नगर में 16 अवैध रो-हाउस पर चली जेसीबी – Indore News




नगर निगम की टीम ने अवैध कॉलोनी रोकथाम अभियान के तहत सोमवार को शहर में कार्रवाई की। इस दौरान अंजनी नगर और जगदीश नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर टीम ने वार्ड 17 स्थित अंजनी नगर में नाले किनारे बने 4 अवैध रो-हाउस हटाए गए। वहीं जगदीश नगर (बाणगंगा, खसरा नं. 242/1) के पास 12 रो-हाउस पर जेसीबी चलाई। साथ ही खसरा नं. 249/1 बाणगंगा में बिना डायवर्शन और विकास अनुमति के बनाई गई अवैध सड़क और ड्रेनेज लाइन को भी हटाया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में भूखंड खरीदकर अपनी जमा पूंजी जोखिम में न डालें।



Source link