मंदसौर शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार, 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह बिजली कटौती की जाएगी। बुधवार को नाका नंबर 6 के अंतर्गत रामघाट फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इस दौरान कमल चौक, सिसोदिया फार्म, खानपुरा, नारायण नगर, शालीमार कॉलोनी, अशोक नगर, रामघाट और ईदगाह के सामने के क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने यह भी बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) किया जा सकता है। विभाग ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और उन्हें आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटाने की सलाह दी है।
Source link